CG road accident:छत्तीसगढ़ के धमतरी में हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, युवती का दोनों पैर चकनाचूर

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ धमतरी। एनएच 30 पर कुरूद भाटागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे युवती के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं, जबकि युवक को भी चोटें आई हैं.

    घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया. हादसे में घायल युवक और युवती पल्सर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

    फिलहाल, घायलों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है. पुलिस वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ.