CG NEWS:अवैध शराब तस्करी पर कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही टाटा कर्व कार क्रमांक CG. 04 QE 1421 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गोवा परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS:जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार एवं सायबर सेल डीएसपी नरेन्द्र पुजारी के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में कोण्डागांव पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी पर कार्यवाही किया गया।
मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के टाटा कर्व कार क्रमांक CG 04 QE 1421 अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर दुर्ग भिलाई से जगदलपुर की ओर जाने वाली है। की सूचना पर थाना व सायबर सेल कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित कर कनेरा रोड, जगदलपुर बायपास चैक कोण्डागांव के पहुंचकर नाकाबंदी किया गया। संदिग्ध एक सफेद रंग के टाटा कर्व कार क्रमांक CG. 04 QE 1421 रायपुर तरफ से बायपास रोड से आती दिखी। जिसे हमराह स्टाफ के मदद उक्त संदिग्ध कार को रोककर कार में सवार संदेही से पूछताछ कर कार में बैठे व्यक्यितों से नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम निहाल सिंह भाटिया पिता गुरमित सिंह भाटिया उम्र 24 वर्ष जाति भाटिया (सिख) पता शिक्षक काॅलोनी वार्ड क्रमांक 13 अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर छ.ग., ड्रायवर के बगल सीट सामने में बैठा व्यक्ति अपना नाम दिनेश बुनकर पिता स्व0 सुखसागर बुनकर उम्र 27 वर्ष जाति चिकवा, सा0 आलबेडापारा फाॅरेस्ट काॅलोनी संतु ऑटो के सामने कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ.ग.तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम रुपेश उर्फ राजा सोनी पिता पारस सोनी उम्र 24 वर्ष जाति सोनार पता विकासनगर स्टेडियम के पास टिटू सरदार का किराया मकान कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ.ग. का रहने वाले बताए एवं उनके संयुक्त कब्जे के कार के बीच सीट में 04 नग कार्टून व कार के पीछे डिक्की में 15 नग कार्टून के प्रत्येक कार्टुन में CLASS 50X180 ml GOA लिखा हुआ कुल 19 नग कार्टुन अंग्रेजी गोवा शराब बरामद हुआ एवं टाटा कर्व कार क्रमांक CG. 04 QE 1421 कीमती 800000/रू., दो infinix note 30 कम्पनी का मोबाईल, एक SUMSUNG कम्पनी का मोबाईल कम्पनी का मोबाईलए एक REDMI कम्पनी का मोबाईल, कुल 04 नग, कुल जुमला कीमत करीबन 40000/-रू. कुल जुमला किमती 961600/-रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पाये जाने से थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 61/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजी गई है।