CG.NEWS:ED Raid Big Update : 11 घंटे की पूछताछ के बाद घर से बाहर निकले भूपेश बघेल,* समर्थकों से की मुलाकात..video

    Toran Kumar reporter

    CG.NEWS:भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापा की कार्यवाही के बाद रायपुर रवाना हो गई. इसके बाद भूपेश बघेल अपने बंगले से निकलकर बाहर आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा घबरा गई है. ईडी के पास किसी तरह का कोई सबूत नहीं है. यह सब षड्यंत्र का हिस्सा है. कांग्रेस पार्टी और मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है.

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ईडी अधिकारियों को मेरे निवास से कुछ नहीं मिला है