CG.NEWS:दुर्ग नगर निगम में बैठकर शराब पीते पकड़ाए अधिकारी, पूर्व पार्षद के साथ छलका रहे जाम, देखें वायरल…video

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh.Durg: नगर निगम दुर्ग एक बार फिर चर्चा में आया है, क्योंकि जिस विभाग के अधिकारियों को शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, उस विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में दुर्ग नगर निगम (Durg Municipal Corporation) के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता अतिक्रमण विभाग में बैठकर एक पूर्व पार्षद के साथ शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    दुर्ग नगर निगम पूरी तरह से अनियंत्रित
    वीडियो यह दिखाता है कि दुर्ग नगर निगम पूरी तरह से अनियंत्रित है। यहां न तो किसी को नियमों का ध्यान है और न ही निगम कमिश्नर या किसी अन्य अधिकारी का भय।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अतिक्रमण शाखा के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एक पूर्व पार्षद के साथ कार्यालय में बैठकर जाम छलका रहे हैं। जैसे ही कैमरा वहां पहुंचा, अधिकारी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्वीकार किया कि शराब पी जा रही थी।

    डिप्टी कलेक्टर अरविंद एक्का ने ये कहा

    इस मामले पर दुर्ग के डिप्टी कलेक्टर अरविंद एक्का ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर को इस स्थिति से अवगत कराकर उचित कार्रवाई करवाई जाएगी।