CG NEWS-Mahasamund_Police:ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत महासमुंद एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की 24 घंटे के अंदर गांजा तस्करी के विरुद्ध 3 ताबड़तोड़ कार्यवाही,

Mahasamund_Police:ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत महासमुंद एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की 24 घंटे के अंदर गांजा तस्करी के विरुद्ध 3 ताबड़तोड़ कार्यवाही, 6 घंटे के अंदर एंड टू एंड कार्यवाही में थोक बिक्रीकर्ता और खरीददार को भी पकड़ा गया
तीन प्रकरण में थाना सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा में कुल 132.5 किग्रा गांजा जब्त कीमत 66 लाख 25 हजार रुपए जब्त
कुल 11 आरोपी गिरफ्तार, गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई 6 कार(कीमत 55 लाख) जब्त
11 आरोपियो में से मध्यप्रदेश के 05, महाराष्ट्र के 04 व ओडीसा के 02 आरोपी है
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते जबलपुर मध्यप्रदेश राज्य के तीन अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
रायपुर, राजनांदगांव, भंडारा जिले के पुलिस के सहयोग जबरदस्त समन्वय से 6 घंटे में पूरे नेटवर्क को पकड़ने में मिली सफलता
साइबर थाना के डाटा एनालिटिक्स एंड इंटेलिजेंस डेस्क के विश्लेषण की रही विशेष भूमिका
वर्ष 2026 में अब तक 34 प्रकरण में 2285.00 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत 11 करोड़ 42 लाख 74 हजार जब्त और 35 वाहन कीमत 1 करोड़ 20 लाख जब्त, 93 लोग गिरफ्तार
93 आरोपियो में से 69 आरोपी अन्य राज्य से है, जिसमे उड़ीसा के 23 ,मध्यप्रदेश के 17, महाराष्ट्र के 16, उत्तर प्रदेश के 5, बिहार के 2, हरियाणा के 2, दिल्ली के 1 और राजस्थान के 3 आरोपी है