CG.NEWS:बस्तर के कोसमी गांव में शादी पार्टी में टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत | CCTV में कैद हुई घटना..video

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़: बस्तर बकावंड ब्लॉक के कोसमी गांव में एक विवाह समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब टेंट लगाने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना कोसमी में चल रहे शादी कार्यक्रम के दौरान हुई और इसका पूरा दृश्य पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

    जानकारी के अनुसार, विवाह स्थल पर टेंट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की जद में आ गया। बिजली का तेज झटका लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
    इस दुखद घटना से विवाह कार्यक्रम में मौजूद लोगों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली के तारों से सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।