CG.NEWS:दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के समापन में ग्रामीणों को ला रही पिकअप वाहन पलटी। घटना में 30 घायल 5 की हालत गंभीर।

20250405_130516

Toran Kumar reporter

CG.NEWS:दंतेवाड़ा 5 अप्रैल 2025। ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।हादसे में 30 ग्रामीणों के घायल होने की खबर है, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं।

शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। इसी बीच पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद उस इलाके में मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है। कुछ ग्रामीणों को रेफर भी किया जा सकता है।

You may have missed