CG.NEWS:छत्तीसगढ़ में फिर से बुलडोजर चलने लगा है!सूरजपुर में पुलिसवाले की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप साहू का कबाड़ खाना ध्वस्त किया गया

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ में फिर से बुलडोजर चलने लगा है:सूरजपुर के प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मुख्य आरोपित कुलदीप साहू के स्वजन की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू कर दी है। सूरजपुर नगर सहित आसपास एक साथ चार स्थानों पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का अमला इन स्थानों पर तैनात है। सोमवार तड़के चार बजे अवैध निर्माण को तोड़ने पूरी टीम साजोसामान के सामान के साथ जुटी।

    बता दें कि सूरजपुर के प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और आलिया की नृशंस हत्या सहित कई पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले में शामिल कुलदीप साहू की गिरफ्तारी के बाद से ही नागरिकों और समाजसेवी संगठनों ने उसके अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग की थी।

    बढ़ते दबाव के बीच 15 अक्टूबर को नगर पालिका प्रशासन ने कुलदीप साहू के पिता और चाचा की तमाम अवैध संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर इसे हटाने के आदेश दिए थे। तब से यह संभावना बनी थी कि जल्द ही अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद एसपी एमआर अहिरे और कलेक्टर रोहित व्यास का स्थानांतरण भी कर दिया गया।