CG.NEWS:बिलासपुर पुलिस का अंतर्राज्यीय ठग गिरोह खुलासा।

Torrent Kumar reporter

~ बिलासपुर पुलिस का अंतर्राज्यीय ठग गिरोह खुलासा।

  • घटना का संक्षिप्त विवरण –
  • दिनांक 18.04.2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला से जेवर शुद्धिकरण के बहाने ठगी।
  • अज्ञात ठगों ने सोने के जेवर उतरवाकर कागज के बंडल से बदल दिया और महिला को रवाना कर दिया।
  • ठगी का अहसास होने पर महिला ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • एसीसीयू (सायबर सेल) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित।

  • शहर और अन्य जिलों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
  • फुटेज से संदिग्धों की पहचान कर आवागमन का विवरण निकाला गया।
  • तकनीकी इनपुट (लोकेशन ट्रेसिंग, मोबाइल सर्विलांस) के आधार पर संदिग्धों का पता लगाया गया।

  • आरोपी दिल्ली और उज्जैन (म.प्र.) में लोकेट किए गए।
  • पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई, फिर उज्जैन जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
  • गिरफ्तारी के बाद दिल्ली लाकर संपत्ति बरामदगी की कार्रवाई की गई।

  • मनोज सोलंकी (42 वर्ष)
  • शांति देवी (39 वर्ष)
  • विजय सोलंकी (28 वर्ष)
  • सीमा सोलंकी (24 वर्ष) (सभी निवासी दिल्ली)

  • 02 नग सोने की चूड़ी
  • 02 नग सोने की चैन
  • नगदी राशि ₹10,000
  • कुल बरामदगी कीमत – लगभग ₹5 लाख

  • पूछताछ में आरोपियों ने थाना गोलबाजार, रायपुर में भी इसी तरह की ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
  • रायपुर में चोरी गए जेवरातों की कीमत लगभग ₹24,950/-।

  • पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा संपूर्ण टीम की सराहना।
  • टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार की घोषणा।