CG.NEWS:भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने की जमकर तोडफोड़, फर्नीचरों को लगाया आग

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:धमतरी जिले के नगरी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की है. वहीं कार्यालय से कुर्सी, पंखा समेत अन्य सामानों को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया. भाजपाइयों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का टिकट बेचने का आरोप लगाया है. इससे नाराज होकर घटना को अंजाम दिया है.

    बता दें कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की है. इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण साहू को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाने से भाजपाइयों में नाराजगी है. इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की है. कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया है