CG महासमुंद:बेमौसम बारिश ने ऐसी आग लगाई कि आशियाना जल गया..बागबाहरा ब्लॉक के बाघामुड़ा के एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक हो गया..video

महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के बाघामुड़ा (कोमाखान थाना क्षेत्र) में आकाशीय बिजली गिरने से एक खपरैल मकान जलकर खाक हो गया。प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर बिजली गिरने से घरेलू सामान और वाहन सीट कवर जल गए。गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई

जानकारी के अनुसार, बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी नंदनी देवांगन झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का काम करते हैं। आग में उनके व्यवसाय से जुड़ा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया