CG crime news:अधजली लाश मामले का बड़ा खुलासा – जशपुर पुलिस की सफलता

CG crime: जशपुर पुलिस ने पुराना नगर के तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपिया सुमित्रा भगत सहित 03 नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का है।

➡️ माह अक्टूबर 2025 में पुराना नगर, जशपुर के तुरीटोंगरी में एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी।
➡️ पुलिस जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत, निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई।
➡️ जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत ने अपने पति की हत्या की थी।
➡️ घटना में दो नाबालिग बालिकाओं एवं एक नाबालिग बालक की भी संलिप्तता पाई गई।
➡️ हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी।

⚖️ आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी.एन.एस. की धारा 103(1), 238(क) एवं 61(2)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

🧰 पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल लाने में प्रयुक्त सफेद जरीकिन एवं टॉर्च को भी जब्त किया।

👤 मृतक:
➡️ महावीर राम भगत, उम्र 49 वर्ष, निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा, जशपुर (छ.ग.)

👥 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ सुमित्रा भगत, उम्र 50 वर्ष, हाल मुकाम बांकी टोली, जशपुर
2️⃣ 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालिका
3️⃣ 15 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक
4️⃣ 15 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालिका