CG crime:बिलासपुर के सरकंडा कालीबाड़ी में महिला को चाकू मारकर फरार हुआ युवक…आरोपी की पुलिस कर रही तलाश.

    Tarun Kumar reporter

    CG crime:बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बेरहमी से चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान नीलू कश्यप के रूप में हुई है, जो कि सनत कश्यप के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

    मिली जानकारी के अनुसार नीलू कश्यप और सनत कश्यप के बीच किसी बात को लेकर अनबन था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी सनत कश्यप की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।