CG breaking news:डॉ. बंदना चौधरी पर इलाज में लापरवाही का आरोप | मरीज की शिकायत | बिलासपुर जिला अस्पताल मामला

    Arun Sonkar reporter

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ से शिकायत की है। साथ ही प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    परिजनों ने बताया कि, ऑपरेशन के दौरान आंत कटने से संक्रमण हुआ है। जिसकी वजह से सुमन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। जबकि डॉ. वंदना चौधरी ने  निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, दर्द और उल्टियों के बावजूद मरीज को जल्द छुट्टी दी गई। वहीं नाराज परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।