CG Breaking news:छत्तीसगढ़:IG बस्तर पी. सुंदरराज ने कहा, CPI माओवादी सदस्य देवजी, सेंट्रल कमेटी मेंबर मुरली उर्फ ​​संगरा, तेलंगाना स्टेट कमेटी सचिव दामोदर और गंगन्ना ने आज समर्पण किया है

Toran Kumar reporter:छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के इलाके में सक्रिय रहे नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. बीती रात कांकेर जिले के घोर नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया इलाके के बीएसएफ कैंप में नक्सल संगठन के डिवीसीएम(डिविजनल कमेटी मेंबर) ने AK-47 हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंचा. जिसे नक्सल इलाके में शांति की राह पर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने पहुंचे नक्सली का नाम मल्लेश बताया जा रहा है, जो नक्सल संगठन में लंबे समय से विशेष भूमिका निभाते आ रहा था. पुलिस और जवानों की टुकड़ी लगातार मल्लेश की तलाश में थी. बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यह नक्सली कैंप तक पहुंचा. जिसने अपने साथ में एक AK-47 हथियार भी जवानों को सौंप दिया. क्षेत्र में इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

देवजी के सरेंडर के बाद जंगलों में हलचल तेज

तेलंगाना से निकल कर सामने आई खबर कर बाद से नक्सल प्रभावित इलाकों के जंगलों में हलचल तेज हो गई है. नक्सल संगठन के महासचिव देवजी के सरेंडर के बाद से नसक्वाद के रीड की हड्डी टूट गई है. जंगलों में अब भी सक्रिय रूप से भटक रहे कैडरों के लिए संदेश साफ है कि जब शीर्ष नेतृत्व ने हथियार डाल दिए हैं, तो नीचे के स्तर के लोगों का टीका रहना संभव नहीं है.