CG breaking news: मस्तूरी गैंगस्टर स्टाइल गोली चलने की घटना का बिलासपुर पुलिस ने किया “The End”विश्वजीत अनंत, अरमान अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, मोहम्मद मतीन, मोहम्मद मुस्तकीम व 02 अपचारी किशोर हथियार सहित गिरफ्तार।

बिलासपुर के मस्तूरी गोलीकांड में एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मस्तूरी शूटआउट में सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षड्यंत्र रचकर गोलीकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

कल मस्तूरी में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और साथियों के ऊपर हमला हुआ था। हमले में दो लोग घायल हो गए थे। हमले के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सक्रियता दिखाई और चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी थी। एडिशनल एसपी अर्चना और अनुज कुमार के नेतृत्व में कुल 6 पुलिस टीमें गठित की गई थी। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात हमलावरों की शिनाख्ति के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मस्तूरी में अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

नाम आरोपी

01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)

06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री

01. देशी पिस्टल 02 नग,

02. देशी कट्टा 01 नग,

03. मैगजीन 05 नग।

04. जिंदा कारतुस 04 नग।

05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

06. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।

07. मोबाईल फोन 05 नग।