CG breaking news:डेडलाइन खत्म होने से पहले कांकेर में दो और नक्सलियों का सरेंडर, साथ में एके-47 लेकर पहुंचे

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में हिड़मे और शंकर शामिल है। जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।

दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस सरेंडर किया है। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है।