CG breaking-यूपी के जौनपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 4 की मौत, 9 गंभीर; छत्तीसगढ़ से चला था श्रद्धालुओं का जत्था

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए गए श्रद्धालु दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

    घटना में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालु कांकेर जिले के निवासी थे। हादसे के समय बस में कुल 56 लोग सवार थे, जिनमें से 46 लोग सुरक्षित हैं।

    कैसे हुआ हादसा?

    मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस जौनपुर के पास तेज़ रफ्तार में थी, तभी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतकों की सूची:

    आशा भवन (40 वर्ष), पति उपानंद – मायापुर, कांकेर

    गुलाब साहू (27 वर्ष), पति कुषाल साहू – अमलीडोटा, राजमाड़

    रेखा वनिक (55 वर्ष), पति अशोक वनिक

    दीपक (40 वर्ष) – बस चालक

    घायलों के नाम:

    दुलु सील (40 वर्ष), पुत्र नेपाल सील – कांकेर

    लखमदास (65 वर्ष), पुत्र उपेन्द्र – वान्देय

    सान्दा (65 वर्ष), पति देवरंजन – कांकेर

    सोमेस साहू (55 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश – राजगढ़

    दिलीप दास (50 वर्ष), पुत्र सुगलदास – कांकेर

    विजेंद्र मंडल (65 वर्ष), पुत्र हरेन्द्र मंडल – कांकेर