CG:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाले एक अपचारी बालक सहित 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    ● जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाले एक अपचारी बालक सहित 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    ● आरोपियों द्वारा ग्राम कोरदा में मकान का ताला तोड़कर चोरी की 02 सिलसिलेवार घटनाओं को दिया गया अंजाम
    ● पहले मामले में आरोपियों द्वारा आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर सहित कुल ₹95,000 कीमत मूल्य का सामान किया गया था चोरी
    ● दूसरे मामले में आरोपियों द्वारा सोने चांदी के जेवर, मोबाइल एवं नगदी ₹50,000 नगदी किया गया था चोरी
    ● आरोपियों से चोरी का ₹64,500 कीमत मूल्य का सोने चांदी का जेवर एवं एक मोबाइल किया गया बरामद
    ● साथ ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, राड, हथौड़ा आदि भी किया गया जप्त

    आरोपियों के नाम

    1. आशुतोष दुबे उम्र 26 साल निवासी परशुराम वार्ड पामगढ़ वार्ड क्रमांक 18 थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
    2. सोमू साहू उर्फ़ खगेश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कोरदा थाना लवन
    3. योगप्रकाश कश्यप उर्फ प्रकाश उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 कुर्मी पारा पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
    4. स्वराज कश्यप उर्फ मोटू कश्यप उम्र 32 साल निवासी अकलतरा मोड पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
    5. अपचारी बालक एक नफर