CG:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    Chhattisgarh:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    ● आरोपी प्रवीण महिलांगे द्वारा संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप, मोबाइल एवं हार्ड डिस्क को कर दिया था पार
    ● प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर कार में तोड़फोड़ करते हुए, लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी करते हुए आरोपी की हुई स्पष्ट पहचान
    ● आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, पूछताछ कर चोरी का लैपटॉप, मोबाइल एवं हार्ड डिस्क बरामद करते हुए घटना में शामिल अन्य आरोपियों की, जा रही है पहचान
    ● वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर की जा रही है, गिरफ्तारी
    ● अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 155 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

    आरोपियों के नाम

    1. शैलेंद्र बंजारे उम्र 33 वर्ष निवासी पंचशील नगर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
    2. प्रवीण महिलांगे उम्र 19 साल निवासी ग्राम बाराबोड खपरी जिला बालोद