CG accident news:सड़क पर काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, पैदल चल रहे 7 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल

    Tarun Kumar reporter

    Raipur:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो मालिक समेत 4 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्रायवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र के दरबा गांव का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक भावेश साहू (21), गोलू यादव (24) और खिलेश्वर सपहा (20) की जान गई है। वहीं घायल डिगु यादव, पुष्कर निर्मलकर, नरेंद्र यादव का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

    घायलों का इलाज नजदीकी अभनपुर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।