CG.Accident.NEWS:मतदान ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है…

    Toran Kumar reporter

    कवर्धा छत्तीसगढ़ में सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला फिर से देखने को मिला है. कहीं मतदान ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. कहीं ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. ये हादसे कोंडागांव

    पहला हादसा कोंडागांव से सामने आया है. यहां केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग में मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. घटना में आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई. 

    जानकारी के अनुसार, रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे. इस दौरान ग्राम कोहका मेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था.