पत्रकार मुकेश की हत्या: ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई गिरफ्तार, अन्य फरार…

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश चंद्रकार की बहुत ही बेहरहमी से हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था. ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर स्थित सेप्टिक टैंक से पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस ने सुरेश के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है. अन्य फरार हैं.

    ये है ठेकेदार सुरेश चंद्राकर. पैसे वाला है। नेताओं को जेब में रखता है। पेपर में बड़े-बडे़ एड देकर समाजसेवी और सफल उद्यमी बन जाता है। हमारे पत्रकार साथी MukeshChandrakar इसी की रोड की स्टोरी दिखा रहे थे। अब इसी के सेप्टिक टैंक में लाश मिली है।
    हत्यारे का एनकाउंटर होना चाहिए।