Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

Breaking:रायपुर :–अवैध तरीके से बैंक में खाता खुलवाकर करोड़ो रूपये की लेन-देन करने वाली महिला गिरफ्तार

07/09/2024 by Editor

Shake Irfan reporter

रायपुर- प्रार्थिया श्रीमती कोमल सेन्दरे निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह जनवरी 2024 में शोभा ठाकुर नाम की महिला बी.एस.यू.पी. कालोनी में आकर अपना परिचय नारी शक्ती संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देते हुए, कालोनी में रहने वाले महिलाओं की मीटिंग लेकर यह योजना बताई कि आप लोगों को घर बैठे सिलाई, आचार बनाने, पैकिंग करने तथा अन्य भी रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा और उनको सदस्य बनने के लिये उनसे 50 एवं 100 रूपये प्राप्त कर नारी शक्ती संगठन रसीद दिया गया। एक माह तक महिलाओं को कोई रोजगार नहीं मिला सभी महिलाएं नारी शक्ति के कार्यालय भाठागांव गये जहां शोभा ठाकुर द्वारा बताया गया कि आप लोगांे के नाम पर खाता खुलवाना पड़ेगा जो रोजगार मिलेगा उसकी रकम सीधे आप लोगों के खाते में डाल दिया जायेगा और खाता खुलवाने के लिये उनका आधार कार्ड, पेनकार्ड एवं फोटो लेकर नया सिम कार्ड के लिये उन्हें 250 रूपये दी एवं कर्नाटका बैंक लालपुर जाकर उनका खाता खुलवाने के बाद शोभा ठाकुर सभी के बैंक पास बुक, ए.टी.एम. कार्ड, सिम कार्ड अपने पास रख ली थी। रोजगार नहीं मिलने पर जब कालोनी की महिलाएं नारी शक्ति कार्यालय भाठागांव जाकर अपने-अपने पास बुक, ए.टी.एम कार्ड एवं सिम कार्ड वापस करने की मांग किये तो शोभा ठाकुर टाल मटोल कर घुमाने लगी। प्रार्थिया को संदेह होने पर वह दिनांक 07.08.2024 को बैंक जाकर जानकारी ली तब पता चला कि उसके खाते से बड़ी अधिक राशि का लेन-देन होने के साथ ही अन्य लगभग एक दर्जन महिलाओं के खातों में भी अत्यधिक राशि का लेन – देन किया गया है। इस प्रकार शोभा ठाकुर ने प्रार्थिया एवं अन्य महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर नारी शक्ती संगठन का रजिस्ट्रेशन कराये बिना रसीद काटकर उनसे रकम प्राप्त कर कर्नाटका बैंक में खाता खुलवाकर पास बुक, ए.टी. एम कार्ड व सिम कार्ड को अपने कब्जे में रखकर खाते का दुरुपयोग करते हुए लगभग 15 करोड़ रुपये का लेन-देन कर धोखाधड़ी किया गया। कि प्रार्थिया एवं अन्य की रिपोर्ट पर शोभा ठाकुर के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 353/24 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक योगेश कश्यप को महिला आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित पीड़ित अन्य महिलाओं से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी महिला की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा महिला के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपी महिला की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी शोभा ठाकुर को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर शोभा ठाकुर द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, जिस पर महिला आरोपी शोभा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

महिला आरोपी शोभा ठाकुर का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है। प्रकरण में जिन व्यक्तियों की संलिप्तता पायी जाएगी उन पर भी कार्यवाही की जावेगी। 

*गिरफ्तार का नाम – श्रीमती शोभा ठाकुर उर्फ गुड्डी पति जितेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 45 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • More
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Print (Opens in new window) Print
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
Categories Chhattisgarh Tags Breaking: Raipur: A woman who opened a bank account illegally and transacted crores of rupees was arrested

Raipur breaking:स्थापित होने से पहले मूर्ति खंडन: पंडाल में रखे भगवान गणेश की मूर्ति को युवक ने तोड़ा, हिंदू संगठन में भारी आक्रोश, किया थाने का घेराव

Raipur breaking:राजधानी रायपुर के लाखे नगर में:धार्मिक भावनाओ को क्षति पहुंचाने वाले दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

.st1{display:none}Latest posts

CG NEWS:धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

27/06/2026

मुंबई: सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा MP उज्ज्वल निकम को केतन अग्रवाल मर्डर केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट किया गया

27/06/2026

CG School:छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश..देखिए लिस्ट

27/06/2026

रायपुर नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा जिला प्रशासनबड़ी संख्या में पुलिस के जवान गांव में तैनातग्रामीण इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं कुछ लोग का कहना है, उनके पास घर के दस्तावेज हैं कुछ घर पीएम आवास के तहत हैं..

27/06/2026

CG NEWS:धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

27/06/2026

मुंबई: सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा MP उज्ज्वल निकम को केतन अग्रवाल मर्डर केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट किया गया

27/06/2026

CG School:छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश..देखिए लिस्ट

27/06/2026

रायपुर नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा जिला प्रशासनबड़ी संख्या में पुलिस के जवान गांव में तैनातग्रामीण इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं कुछ लोग का कहना है, उनके पास घर के दस्तावेज हैं कुछ घर पीएम आवास के तहत हैं..

27/06/2026

R KHULASA

हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

ADDRESS

Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

Mob. No. +91-7509511000

FOLLOW US ON

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

News feed

About us

Privacy policy

Contact

© 2026 Rhulasa | Developed by Wepnex