Breaking news:अवध ओझा AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

    Toran Kumar reporter

    नई दिल्ली:AAP में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का अवसर दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए उनकी पृष्ठभूमि में कहीं ना कहीं शिक्षा का योगदान रहा। आज मैं अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत पर एक बात साझा करना चाहता हूं कि राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।”