6 माह में हो गया लव मैरिज का ख़ूनी अंत.. देवर ने फावडे से काटकर विवाहिता की जान ली

UP के जिला सहारनपुर में नानौता की सना नाज़ की उसके देवर आमिर ने फावडे से वार कर जान ले ली। 6 माह पहले ही उसने घर से भागकर पड़ोसी सलमान राव से लव मैरिज की थी। वह 5 माह की गर्भवती भी थी। हत्या के बाद देवर आमिर खून से सना फावड़ा हाथ में लेकर घर के गेट पर खड़ा रहा। किसी को भी अन्दर नहीं आने दिया। पुलिस ने आमिर व उसके शौहर सलमान को कस्टडी में लिया है। सना के परिवार ने सलमान पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।.

हत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस जाँच के बाद ही हत्या के सही कारण का खुलासा हो पायेगा।