Big.Breaking:Aman Sahu Encounter : गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ में ढेर…रिमांड पर लाया जा रहा था रांची

    Toran Kumar reporter

    Gangster Aman Sahu Encounter: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया। घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई, जब कुख्यात को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान पुलिस की गाड़ी का पलामू में एक्सिडेंट हो गया।

    पुलिस की गोली लगने से हुई मौत

    जानकारी अनुसार मौके का फायदा उठाकर अमन पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर उन्हीं के हथियार से फायरिंग कर दी। ऐसे में पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

    https://twitter.com/ZeeBiharNews/status/1899331744949796901?t=jfLxTIqQZFouVvRNHSlLmQ&s=19