झांसी, UP – झांसी में बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया।
क्या हुआ?
- नवाबाद थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में 21 Oct को बधाई मांगने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि एक गुट दूसरे के तय इलाके में जाकर बधाई मांग रहा था।
- इसके बाद नवाबाद थाने में एक किन्नर (अभिषेक उर्फ अंशिका) द्वारा फिनायल पीने का मामला सामने आया था। उसे जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
- इसी मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एक गुट SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन पर उतर आया।
SSP ऑफिस पर हंगामा:*
शाम को प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कुछ प्रदर्शनकारी वाहनों पर चढ़ गए, नारेबाजी की, सड़क जाम से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया, राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड से मारपीट का भी आरोप लगा। होमगार्ड को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी।
पुलिस कार्रवाई:*
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को नवाबाद थाने ले जाया गया। CO City प्रिया सिंह के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। नवाबाद थाने में केस दर्ज कर 4 किन्नर और 1 महिला को हिरासत में लेकर जांच जारी है।

