बलौदाबाजार पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
तड़के सुबह घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से गांजा लेकर जाने वाला है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने खोरसीनाला, बलौदाबाजार के पास घेराबंदी की। तड़के सुबह आ रहे संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ।
₹30,000 का गांजा और स्कूटी जप्त
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ₹30,000 कीमत का 03 किलो 27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी जप्त की है।
आरोपी का नाम:
गंगू कुमार धृतलहरे पिता धूसु धृतलहरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार
आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से ला रहा था और कहां सप्लाई करने जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है।

