पटना के सनातन महाकुंभ में गरजे बाबा बागेश्वरबोले- हमारा सपना भगवा-ए-हिंद बनाने का है,video

    पटना, बिहार | सनातन महाकुंभ को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मेरा एकमात्र सपना भगवा-ए-हिंद है। अगर मेरे धर्म पर हमला हुआ तो मैं जवाब दूंगा, क्योंकि मैं हिंदू हूं और मैं केवल हिंदुत्व की बात करता हूं। मुझे किसी भी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है, चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई, लेकिन हमें उन हिंदुओं से दिक्कत है जो हमें जाति के आधार पर बांटते हैं… जो लोग सोचते हैं कि मैं किसी पार्टी या चुनाव के लिए यहां आया हूं, उनके लिए मैं विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में पद यात्रा करूंगा। लेकिन, मैं हर उस पार्टी से हूं जिसमें हिंदू हैं…”