दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश,:स्कूल से पेपर देकर लौट रही थी 10 साल की लड़की, चिल्लाने पर छोड़कर भागा बाइक सवार……!!

0
20240331_191003

उत्तर प्रदेश।औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलकनगर जमालशाह निवासी अमन खान पुत्र सलीम खान ने शनिवार को सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे मेरी बहन मुस्कान (10) अपने स्कूल से परीक्षा देकर घर वापस आ रही थी। हाईवे के पास खानपुर चौराहे के बगल में जनता फर्नीचर वाली गली में बाइक सवार बहन को जबरदस्ती पकड़कर बाइक पर बैठालकर कहने लगा कि तुम्हारे पापा बुला रहे हैं।

मेरी बहन ने जोर-जोर से बचाव-बचाव चिल्लाया तो बाइक सवार छोड़कर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। वहीं जब परिवहन विभाग की साइट पर बाइक का नंबर चेक किया गया तो उक्त वाहन भोलन शुक्ला पुत्र विजय शुक्ला निवासी ग्राम पिंडार्थू जनपद कानपुर देहात के नाम से पंजीकृत मिला है। सीओ एमपी सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed