जयपुर के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद से दबोचे गए 50 बांग्लादेशी घुसपैठिया..Video

    Toran Kumar reporter

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया है। इनके अलावा 200 से अधिक घुसपैठियों से पूछताछ भी की जा रही है।

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजित राजियान के अनुसार कुछ दिन पहले 3-4 बांग्लादेशी घुसपैठियोंं को पकड़कर उनके विरुद्ध केस दाखिल किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद यह सारी जानकारी सामने आई है। इसके बाद 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य 200 लोगों से भी इस सिलसिले में पूछताछ जारी है। पकड़े गए लोगों के पास से बांग्लादेश का लैंड रिकॉर्ड, आईडी कार्ड और जन्म का प्रमाण पत्र मिला है। इनके फोन में यह सारी डिजिटल सामग्री मिली हैं।

    जानकारी के अनुसार पकड़ीं गईं महिलाओं में से अधिकांश वेश्यावृत्ति से जुड़ी थीं। इसके अलावा घरों में नौकरानी और श्रमिक के काम से भी वे जुड़ीं हैं। पुरुषों के मजदूरी समेत ड्रग्स और देसी शराब के काम में लिप्त होने की बातें सामने आई हैं।