प्रयागराज, यूपी में रेल पटरी पर एक व्यक्ति छतरी लगाकर सो रहा था। ये देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। Video

0
ral-patara-para-sana-ka-fata_0ec1b6f7877b3ce9f6c986797a1a9748

आपने अक्सर देखा होगा कि गरीब बुजुर्ग लोग सड़क किनारे या फिर पेड़ की छांव में सोते नजर आते हैं, लेकिन प्रयागराज जिले से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक अधेड़ व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर छाता लगाकर सोया हुआ है। ट्रेन आ जाने के बाद भी अधेड़ की नींद नहीं खुली और वह रेलवे ट्रैक पर सोया रहा। नजर पड़ने पर पायलट ने ट्रेन रोक दी।

ट्रेन रोकने के बाद पायलट ट्रेन के इंजन से उतरकर अधेड़ को जगाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वही वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed