रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक पति-पत्नी को कथित तौर पर टोनही बताकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अंधविश्वास और प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में टोनही होने के शक में एक दंपति को जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दंपति पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, चाकू की नोंक पर दोनों को जबरन एक अनुष्ठान करवाने का भी आरोप है। पीड़ित दंपति ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। घटना के दौरान दंपति बेहद सहमे हुए थे और किसी तरह वहां से बचकर निकले।

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मामला सीधे तौर पर टोनही के शक में प्रताड़ना से जुड़ा है, तो संबंधित कानून के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए थी।

पीड़ित दंपति ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। घटना के दौरान दंपति बेहद सहमे हुए थे और किसी तरह वहां से बचकर निकले। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।