UP के मेरठ में सांड ने एक बुजुर्ग पर अटैक कर दिया। सींग घुसाकर उन्हें जमीन पर पटक दिया..घटना का CCTV भी सामने

0
06_09_2024-meerut_bull_attack__23792087_14139464

मेरठ में सांड ने 85 साल के बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया। बुजुर्ग अपने दुकान पर जा रहे थे। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर के सामने साड़ ने उन पर हमला कर दिया।

उन्हें 3 फीट हवा में उछालकर सड़क पर पटक दिया। सीने और पेट में सींग घुसा दी, जिससे उनकी आंतें बाहर आ गईं। बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत गंभीर है। घटना का CCTV भी सामने आया है।

मामला गंगानगर के राजेंद्रपुरम का है। गंगानगर बी-ब्लॉक में रहने वाले प्रमोद अवंतिका का राजेंद्रपुरम मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है। उनके पिता कृपाल सिंह बुधवार शाम टहलने के बाद दुकान पर जा रहे थे।

उनके हाथ में छड़ी थी। रास्ते में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने सांड ड्रम में रखा चारा खा रहा था। जैसे ही कृपाल सिंह उसके पास से गुजरे। सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed