MP में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया हमला, ASP व दो TI सहित 16 पुलिसकर्मी घायल

मध्य प्रदेश के विधानसभा ( MP Assembly Election 2023) के चुनावी मौसम के बीच उमरिया (Umaria) में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (Gondwana Ganatantra Party) ने आज मंगलवार को जब भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया और पानी की बौछारें छोड़ी. इसमें कई कार्यकर्ता भी जख्मी हुए हैं और पथराव में करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और तीन को अधिक चोटें आई हैं.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री और विधायक मीना सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर लाठियां बरसाई. इस पथराव में करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और तीन को अधिक चोटें आई हैं. एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया भी घायल हुए हैं. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और प्रदर्शन कर रहे थे. आज मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जांच के मांग कर रहे थे. पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रानी दुर्गावती चौराहे पर
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो वहां जाम के हालात बन गए. इसे लेकर पुलिस अफसर कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, इसी दौरान पुलिस और उनके बीच विवाद बढ़ गया. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पथराव किया और पुलिस ने लाठी चार्ज किया.

Leave a Reply