बिलासपुर पुलिस खुलासा:ACCU टीम एवं कोनी थाना के संयुक्त कार्यवाही से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 3 गांजा तस्करों से 100 किलो गांजा बरामद किया।

बिलासपुर। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 100 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ए.सी.सी.यू. और कोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उड़ीसा से गांजा लाकर सुल्तानपुर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मोपका बाईपास के पास नेशनल हाईवे-130 पर टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया, जिसमें ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट गांजा छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से चार एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

100 किलो गांजा बरामद किया।

आरोपी:
1. सौरभ यादव, 23, जौनपुर 
2. सचिन यादव, 28, सुल्तानपुर 
3. विष्णु सिंह, 29, सुल्तानपुर 

• जब्त:
– 100 किलो गांजा 
– टाटा नेक्सॉन (UP 44 BH 3072) 
– 4 फोन 
– कीमत: 1.25 लाख