Breaking:रायपुर पुलिस–गर्लफ्रैण्ड‘‘ को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले प्रकरण में फरार आरोपी इन्दरपाल सिंह गिरफ्तार…

Toran Kumar reporter

प्रकरण में पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

रायपुर- प्रार्थी मदनजीत सिंग ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उदया सोसायटी में रहता है तथा ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। दिनांक 05.03.2025 को प्रभजोत सिंह एवं जसपाल सिंह के मध्य ‘‘गर्लफ्रैण्ड‘‘ को लेकर विवाद हुआ था जिस पर दिनांक 06.03.2025 को बैठकर आपस में बात करने की बात तय हुई थी। जिसके अनुसार दिनांक 06.03.2025 को जसपाल सिंह द्वारा प्रभजोत सिंह को व्ही.केयर हॉस्पिटल के पास आपस में बात करने के लिये बुलाया जिस पर प्रभजोत सिंह द्वारा तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास आ जाओ मेरे पहचान के लोग है यही पर आपस में बैठकर बातचीत कर लेंगे कहा गया था। जिस पर प्रार्थी तथा प्रभजोत सिंह तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में पहुंचे तो दखा कि जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, उसके चाचा हरप्रीत सिंह एवं अन्य पहले से ही मौजूद थे। सभी के द्वारा आपस में बातचीत की जा रही थी कि इसी दौरान दोनो पक्षों के मध्य आपस में विवाद होने लगा एवं जरनैल सिंह एवं जसपाल सिंह द्वारा अपने पास चारपहिया में रखी 12 बोर बन्दुक से प्रार्थी तथा प्रभजोत सिंह की हत्या करने की नियत से उनके ऊपर फायर कर दिये और फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अप.क्रमांक 135/25 धारा 109, 3(5)बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में आरोपी 01. जरनैल सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 57 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 02. अभिजोत सिंह रखराज पिता तजिन्दर सिंह उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 03. जसपाल सिंह रंधावा पिता जरनैल सिंह रंधावा उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 04. हरप्रीत सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 47 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिस्टल, 01 नग 12 बोर बन्दुक, 01 नग स्नाईपर, 01 नग चाकू एवं 02 नग चारपहिया वाहन सफारी एवं थार जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में आरोपी इन्दरपाल सिंह घटना को अंजाम देने के पश्चात् से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करने के साथ ही मुखबीर लगाकर उसकी पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी इन्दरपाल सिंह की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी इन्दरपाल सिंह को पकड़ा गया। आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर आरोपी इन्दरपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – इन्दरपाल सिंह पिता हरप्रीत सिंह उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।