विचलित करने वाली हैं माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमलें की दर्दनाक तस्वीरें।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कल शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर अटैक किया। बस उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, हमले के बाद गहरी खाई में जा गिरी, इसमें तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल बताए जा रहे हैं। शाम करीब 6:15 बजे गोलीबारी के बाद 53 सीटर बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। आतंकवादियों ने बस पर उस समय गोलीबारी की, जब यह पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी।

https://x.com/AHindinews/status/1800021042875818072?t=e7PEhYz6VTWXVtfBU47P3w&s=19

……….

https://x.com/AHindinews/status/1800004676047573466?t=nW9U5yGRzfF3pdVfBuXKCw&s=19

……….

https://x.com/epanchjanya/status/1799857680535945380?t=Pg_upcZsXyFNXmms4lnQrQ&s=19

Leave a Reply