CG breaking news:पूर्व CM के ससुर का निधन, पिछले कई दिनों से अस्पताल में चल रहा था इलाज.ट्वीट करके दी जानकारी।

Toran Kumar reporter

रायपुर। Shiv Sharan passes away छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के पितातुल्य ससुर शिव शरण सिंह का निधन हो गया है। पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर में दी है।

रमन सिंह ने अपने ट्विटर में लिखा है कि आज मेरे पितातुल्य ससुर जी पूज्यनीय शिव शरण सिंह जी के देहांत से मन व्यथित है। आदरणीय शिव शरण जी पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे, आज अचानक परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य को खोना हृदयविदारक है, प्रभु श्री राम उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

बताया जा रहा है कि रमन सिंह के ससुर शिव शरण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे, जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती थे और अचानक उनका निधन हो गया। जिससे पूरे परिवार में शोक है।

Leave a Reply