छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,9 युवतियों किया गिरफ्तार

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधनी में छत्तीसगढ़ भवन के पास कोन्हेर गार्डन से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 9 युवतियों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद सिविल लाइन पुलिस ने छापा मारकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

    जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ भवन के आसपास रहने वाले लोग और गार्डन में घूमने जाने वाले परिवार इस अवैध गतिविधि से परेशान थे। लोग परिवार के साथ वहां से गुजरते समय असहज महसूस करते थे।

    सीएसपी ने दी जानकारी

    सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में संदिग्ध युवक-युवतियां घूमते हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की, जहां संदिग्ध हालात में कई युवक और युवतियां मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।