नफे सिंह राठी हत्याकांड में शामिल 2 लोग गिरफ्तार, सांगवान गिरोह से जुड़े हैं तार

0
images

Nafe Singh Rathee Murder: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झज्जर पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की तरफ से चलाए गए एक संयुक्त अभियान में हरियाणा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) चीफ नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में शामिल दो लोगों को गोवा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले सौरव और आशीष के रूप में हुई है.

झज्जर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग शूटर हैं और उनके कपिल सांगवान गिरोह से जुड़े होने का संदेह है. पुलिस ने कहा कि अभी दो और शूटरों की तलाश की जा रही है. 24 फरवरी को, राठी और इनेलो कार्यकर्ता जय किशन की दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

24 फरवरी को हुई थी हत्या
24 फरवरी को, राठी और इनेलो कार्यकर्ता जय किशन की दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हरियाणा पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, हमलावरों ने राठी के भतीजे, जो वाहन चला रहा था, से कहा कि वे उसकी जान बख्श रहे हैं ताकि वह अपने परिवार को सूचित कर सके.

एफआईआर में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल और कमल को मामले में आरोपी बनाया गया है. इसमें पांच अज्ञात आरोपियों का भी जिक्र है

मौके पर ही नफे सिंह की मौत हो गई थी। नफे सिंह के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी जय किशन की भी मौत हुई थी। इस हत्याकांड की जिम्मदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed