छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में:फल व्यवसाई ने घर के छत पर लगाया पाकिस्तानी झंडा मचा बवाल, जुर्म दर्ज

Toran Kumar reporter

रायगढ़। जिले के सरिया के एक मकान में पाकिस्तानी झंडा लगने से जिले की राजनीति में उबाल गया देर रात तक आमजन व भाजपा नेता आंदोलन कर दिए इस पूरे वाक्ये से हंगामा मच गया। पुलिस ने अटल चौक स्थित फल विक्रेता के घर के छत झंडा जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरिया अटल चौक स्थित फल विक्रेता कामुस्ताक अहमद निवासरत है। जिनके घर से छत पर कुछ लोगो ने पाकिस्तानी झंडा फहरा हुआ देखे। फिर क्या देखते ही देखते यह मुद्दा तूल पकड़ लिया।लोगो का जमावड़ा घर के बाहर जमा होने लगा। सभी लोग नाराजगी जाहिर करने लगे। वही पाकिस्तान का झंडा फहरा हुआ देखा तो इसकी सूचना थाने में दी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए झंडा को निकलवाते हुए वैधानिक कानूनी प्रक्रिया को पूरा की।

वही थाना सरिया,जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी आवेदक अरूण कुमार शराप ने थाना सरिया में लिखित आवेदन दिया कि सरिया निवासी एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर के छत में पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ था । ततपश्चात उक्त आवेदन के बाद भादवि कि धारा 153 (क) के तहत कार्रवाई की। सरिया पुलिस अब झंडा कहां से आया और कैसे लगाया गया जानकारियां भी सामने आ रही है कि उक्त झंडे को किसी बच्चे ने लगाया है, इस तरह अब पुलिस सभी पहलुओं पर गहन छनबीन कर रही है।

इधर भाजपा नेताओं ने देश विरोधी गतिविधियों से लेकर देश तोड़ने का आरोप लगाते हुए। थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे। गंभीर मुद्दा बताते हुए रायगढ़ में भी डोर -टू – डोर घरों की गहन जांच की मांग की है। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद हो गई। यहां यह बताना लाजमी होगा कि दीपावली से ही जिले में बवाल मचा हुआ हैं किरोडी मल नगर में धर्म परिवर्तन के बाद अब झंडे को लेकर जिले का माहौल गरम हो गया हैं।

Leave a Reply