Urfi Javed Video: झूठी गिरफ्तारी के चक्कर में बुरी फंसी उर्फी जावेद, Mumbai Police ने लिया लीगल एक्शन?..Video

मुंबई : Urfi Javed Arrested News : उर्फी जावेद अपने कपड़ों से चर्चा में तो रहती हैं लेकिन उनसे विवाद भी खूब जुड़ते हैं। कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं तो कई बार उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह उर्फी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एक कैफे में बैठी होती हैं और दो महिला पुलिसकर्मी पहुंचती हैं और उन्हें गिरफ्तार करने की बात कर साथ में ले जाती हैं। वीडियो को पपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यह नहीं बताया गया कि यह फेक है और सबकुछ नाटक किया गया। अब पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए उर्फी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस की छवि ख़राब करने की कोशिश
Urfi Javed Arrested News : उर्फी के खिलाफ अक्सर मामले दर्ज होते रहते हैं तो फैन्स भी परेशान हो गए कि क्या उन्हें सच में गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी बनीं दो महिलाएं कहती हैं उनके कपड़ों की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। वह उन्हें एक गाड़ी में बैठाती हैं। वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस ने बताया कि इससे पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है।

मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता है। अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा महिला की गिरफ्तारी का वायरल वीडियो सच नहीं है। प्रतीक चिन्ह और यूनिफॉर्म का दुरुपयोग किया गया है। गुमराह करने वाले इस वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ धारा 171, 419, 500, 34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। फेक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को भी सीज कर लिया गया है।’

Leave a Reply