ये एक पहाड़ी महिला की तस्वीर है। चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका है। ये महिला जंगल में गई थी। भालू ने हमला कर दिया। जिंदा बच गई, ये बड़ी बात है।

उत्तराखंड राज्य में पिछले कुछ सालों में भालू के हमले बढ़े हैं। 6 साल में भालुओं ने 31 लोगों को मार डाला, 318 लोग घायल हुए।

विकासखंड पोखरी में बुधवार काे घास लेने जंगल गई महिला लापता हो गई थी। आज सुबह तलाश शुरू की गई तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला के मुंह बुरी तरह नोचा हुआ है। महिला एक पेड़ के सहारे लेटी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।

पाव गांव की रामेश्वरी ( 42) साल घास लेने जंगल गई थी। देर तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। ग्रामीण और वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। रात होने पर तलाश बंद कर दी गई। आज सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली।

भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोच रखा है। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई।