Toran Kumar reporter

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। अमित शाह के दौरे से ठीक दो दिन पहले सरकार की तरफ से यह नियुक्तियां की गई हैं। निगम और मंडल में पार्टी के कई सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। जिन नेताओं ने विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन दिया था बीजेपी ने उन्हें बड़ा इनाम दिया है। पहली लिस्ट में 36 नेताओं के नामों की घोषणा की गई है।
निगम, मंडल और आयोग में नियुक्ति के दौरान जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को भी साधा गया है। बीजेपी ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरे में उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार और निगम मंडल और आयोग में नियुक्तियां की जा सकती हैं।