रायपुर से दुखद खबर : एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, पत्नी फंदे पर तो जमीन पर पड़े मिले पति और 2 बच्चे…

राजधानी से लगे तिल्दा इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की घर में संदिग्ध हालत में लाश मिली। महिला फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाई गई। किराना व्यापारी पंकज जैन के सिर पर चोट के निशान है। उनका शव जमीन पर पड़ा था। उसके हथौड़ा भी था। दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे।

पुलिस के मुताबिक वार्ड 12 में शुक्रवार को चार लोगों की संदेहास्पद मौत हो गई। पंकज जैन (40), उनकी पत्नी रुचि जैन (35), बेटी इशिता जैन (10) और बेटा इवशु जैन (8) की उनके घर पर मृत पाए गए। घटना की सूचना के बाद आइजी ओपी पाल भी घटना स्थल पहुंच गए। जांच के लिए एफएसएल की टीम और डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। वहां से फिंगर प्रिंट और जरूरी चीजें जब्त कर ली गई हैं।

बताया जा रहा है कि पंकज जैन के घर पर शुक्रवार को सुबह से कोई हलचल नहीं थी। शाम छह बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने देखा कि घर में अंदर से ताला लगा हुआ था। टीम पहुंचने के बाद ताले को तोड़ा गया और अंदर जाकर देखा तो एक ही कमरे में दोनों बच्चों के शव बिस्तर में पड़े थे। महिला का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं पंकज जैन का शव जमीन पर पड़ा था। वहीं हथौड़ी पड़ी हुई थी।

बरजंग चौक निवासी जैन परिवार के चार सदस्यों का शव उनके घर में मिला है। पति-पत्नी और दो बच्चों का शव मिला है। पुलिस की टीम जांच कर रही है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही।

Leave a Reply