Ravan Dahan Muhurat 2023 : विजयदशमी आज, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शस्त्र पूजा का क्यों है जरुरी

Dussehra 2023 Shubh Muhurat: आज देशभर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. बता दें कि आज ही शारदीय नवरात्रि पर्व का भी समापन हो जाता है. आज के दिन विशेष पूजा-पाठ और हवन-यज्ञ इत्यादि के साथ मां भगवती को विदा किया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज के दिन दो अंत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं विजयदशमी पूजा मुहूर्त और शुभ योग.

दशहरा 2023 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर शाम 5:54 से शुरू होगी और 24 अक्टूबर दोपहर 3:14 पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01:48 से दोपहर 02:43 तक रहेगा, साथ ही पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 से दोपहर 03:18 तक है.

दशहरा 2023 शुभ योग (Vijayadashami 2023 Shubh Muhurat)

पंचांग में बताया गया है कि इस विशेष दिन पर रवि योग और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है. बता दें कि इस दिन रवि योग सुबह 06:27 से दोपहर 03:28 तक रहेगा। साथ ही वृद्धि योग दोपहर 03:40 से शुरू हो जाएगा। बता दें की पूजा-पाठ के लिए इन दोनों समय कल को अत्यंत शुभ माना गया है.

Leave a Reply