Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

Raipur police:म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक 8 आरोपी गिरफ्तार

04/07/2025 by Editor

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी के लिये खाता उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के थानों में रिपोर्ट पंजीबद्ध है

रायपुर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 44/25, 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी बैंक खातों को रेंट बेसिस पर और कुछ लोग ठगी के रकम से 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के बेसिस पर उपलब्ध कराते थे। बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 राजेश तांडी पिता राजू तांडी उम्र 38 वर्ष पता माउंट कारगिल गली, वार्ड नंबर 29, जगन्नाथ नगर, रायपुर

2 शब्बीर खान पिता नजीर खान उम्र 38 वर्ष पता 16/667 मोमिन पारा रायपुर

3 अजय तांडी पिता युधिष्ठिर तांडी उम्र 25 वर्ष पता 17/142 सुभाष नगर, के.के.रोड, मौदहापरा, रायपुर

4 गजेन्द्र ध्रुव पिता भरत लाल उम्र 19 वर्ष पता डागा पेपर फैक्ट्री, डब्ल्यू 54 कविता नगर, मोतीनगर, बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर

5 जीतेश दास पिता राकेश दास उम्र 34 वर्ष पता 22/664 मण्डी गेट के पास देवेन्द्र नगर, रायपुर

6 किशोर छाबड़ा पिता गोपाल दास छाबड़ा उम्र 49 वर्ष, पता मकान नंबर 34, 237 कटोरा तालाब रायपुर

7 सचिन लिलहारे पिता पप्पू लिलहारे उम्र 28 वर्ष पता वार्ड नंबर 03, बड़ा अशोक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर

8 अब्दुल गनी मेमन पिता अब्दुल रसीद मेमन उम्र 37 वर्ष पता 31 वार्ड नंबर 17, बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नयापारा, रायपुर

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • More
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Print (Opens in new window) Print
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pocket (Opens in new window) Pocket
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
Categories Chhattisgarh Tags Raipur police: Mule bank account holder/promoter 8 accused arrested

बाराबंकी: स्कूल के पहले दिन 12 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत, ‘साइलेंट अटैक’ से गई जान..CCTV.

मैं इस प्रतिष्ठित लाल सदन में बोलने वाला भारत का पहला प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: प्रधानमंत्री narendramodi, त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए

.st1{display:none}Latest posts

CG NEWS -छत्तीसगढ़ | गोगुंडा में नक्सलवादियों द्वारा CC सदस्य रमन्ना के लिए बनाया गया स्मारक CRPF जवानों ने तोड़ दिया…Video

05/02/2026

छत्तीसगढ़ में सरकार का बड़ा फैसला, 15 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक बिना अनुमति शासकीय खरीदी पर रोक..आदेश जारी

05/02/2026

महाकालेश्वराय नमःदिनांक 5 फ़रवरी का ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन.#life

05/02/2026

Horoscope Today:5 February 2026:जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

05/02/2026

CG NEWS -छत्तीसगढ़ | गोगुंडा में नक्सलवादियों द्वारा CC सदस्य रमन्ना के लिए बनाया गया स्मारक CRPF जवानों ने तोड़ दिया…Video

05/02/2026

छत्तीसगढ़ में सरकार का बड़ा फैसला, 15 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक बिना अनुमति शासकीय खरीदी पर रोक..आदेश जारी

05/02/2026

महाकालेश्वराय नमःदिनांक 5 फ़रवरी का ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन.#life

05/02/2026

Horoscope Today:5 February 2026:जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

05/02/2026

R KHULASA

हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

ADDRESS

Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

Mob. No. +91-7509511000

FOLLOW US ON

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

News feed

About us

Privacy policy

Contact

© 2025 R Khulasa | Developed by Wepnex