कमिश्नरी पुलिस रायपुर को मिली बड़ी सफलता! रायपुर में कई स्थानों में सोने की चेन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय “चेन चोर परिवार” हुआ गिरफ्तार !
गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित, देश भर में लक्ज़री गाड़ी में घूम-घूम कर चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग की 07 महिलाओं सहित कुल 08 आरोपी पकड़े गए। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं एवं म.प्र. के इंदौर तथा महाराष्ट्र के जलगांव के निवासी हैं।
थाना डी.डी. नगर में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद, DCP Crime & Cyber व DCP West Zone ने एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की 15 सदस्यीय “ट्रैप पार्टी” गठित की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकित किया, उनकी गतिविधियों और उनके मूवमेंट को मैप किया और फॉलो कर उन्हें पकड़ा गया।
जिनमें आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 45/25, 151/25, 51/26 थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 337/25 तथा गोलबाजार में अपराध क्रमांक 68/26 का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों द्वारा गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में सोने की चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 10,500/- रूपये, 01 नग सोने का चैन, 01 कटर, 04 नग मोबाईल फोन एवं ईनोवा वाहन क्रमांक एम पी/09/बी पी/1064 जुमला कीमती लगभग 11,30,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी –01. संध्या सकटे पति बीरू सकटे उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 35 ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।02.
सोनिया हातागले पिता विजय हातागले उम्र 25 साल निवासी भीम नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।**03. उज्वाला हातागले पति संजय हातागले उम्र 40 साल निवासी शेवले पोस्ट वाड़ी ता पचोरा जिला जलगांव वाडी महाराष्ट्र।**04. साखरा बाई पति अशोक सकटे उम्र 65 साल निवासी मकान नंबर 35 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना व जिला इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।**05. ज्योति सकटे पति शनि सकटे उम्र 26 साल निवासी ख्वाजा ग़रीब नवाज दरगाह के सामने थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला इंदौर (म.प्र.)।**06. सरिता ज्वरे पति दीपक ज्वरे उम्र 40 साल निवासी कुंदन नगर 1489 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला जिला इंदौर (म.प्र.)।**07. सपना हातागले पति दशरथ हातागले निवासी मकान नंबर 34 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना जिला इंदौर (म.प्र.)।**08. अभय हतागले पिता विजय हतागले उम्र 23 साल निवासी कुंदन नगर 1490 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला इंदौर (म.प्र.)।*

